Google Analytics —— Meta Pixel

चाकूबाजी में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

CHAKUBAJI

रायपुर:- राजधानी  में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गयी है। वहीं दो युवक बुरी तरह से जख्मी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खुशालपुर मलसाय तालाब की है। आज दोपहर में तीन दोस्त चेतन साहु, रशिक सोनी, यशवंत जायसवाल के बीच गांजा को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, तीनों ने अपने पास रखे चाकू से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों युवकों को चोट आयी है। वहीं इस हमले में अस्पताल लेजाने के दौरान चेतन साहू की मौत हो गयी है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जिसमे से एक की मौत बताई जा रही है।