Google Analytics —— Meta Pixel

टूलकिट मामले पर सीएम बघेल ने ट्वीट कर रमन पर कसा तंज

baghel-Bhupesh

रायपुर। ‘टूलकिट’ पर लगातार भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अब रमन सिंह और आरएसएस पर निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘सांच को आंच नहीं’ ट्विटर ने रमन सिंह के कथित टूलकिट को मैनिपुलेटेड मीडिया बताया है। उन्होंने आगे लिखा है कि ‘हजार बार झूठ बोलने से झूठ सच हो जाता है, ऐसी संघ शिक्षा अब काम न आएगी’।

टूलकिट मामले पर सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट - सांच को आंच नहीं, रमन पर कसा तंज

आपको बता दें देशभर में टूलकिट को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच तकरार जारी है। दरअसल, टूलकिट को अगर हम आसान भाषा में समझें तो ये एक प्रकार का गूगल डॉक्यूमेंट होता है। जिसमें विस्तार से किसी खास मुद्दे के बारे में बताया जाता है। ताकी लोग उसे पढ़कर आसानी से समझ सकें कि आखिर देश या समाज में जो ज्वलंत मुद्दा चल रहा है वह क्यों चल रहा है। साथ ही साथ इसमें ये भी बताया जाता है कि अगर कोई समस्या है तो इसके समाधान के लिए हम क्या-क्या कर सकते हैं।