Google Analytics —— Meta Pixel

धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक फोटो शेयर करते हुए कुछ ऐसा कैप्शन लिखा है कि कुछ ही देर में हुआ वायरल

rohit_sharma

नई दिल्ली :- टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक फोटो शेयर करते हुए कुछ ऐसा कैप्शन लिखा है कि उनका ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हो गया है। रोहित ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह सलामी देते नजर आ रहे हैं और स्टेडियम फैन्स से खचाखच भरा है। इस फोटो में रोहित ब्लर नजर आ रहे हैं, जबकि फैन्स पर सारा फोकस है। इस फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा कि उन्हें इस रियूनियन का इंतजार है।

कोविड-19 महामारी के चलते भारत में क्रिकेट मैच खाली स्टेडियम में खेले गए हैं। जिन मैचों के लिए फैन्स को एंट्री मिली भी थी, उनमें भी पूरी क्षमता के बराबर फैन्स को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं मिली थी। रोहित का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है और इस ट्वीट ने फैन्स का दिल भी जीत लिया है।

रीसेंट पोस्ट्स