Google Analytics —— Meta Pixel

नाबालिग का अपहरण कर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

nabalik

दुर्ग। नंदिनी नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गुरुवार 03 जून को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहा था। नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि दिनांक 03/03/2021 को नाबालिग लड़की के पिता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उसकी नाबालिक लड़की जो कि 17 साल 4 माह की है, ग्राम सेमरिया गोड को दिनांक 03/03/2021 को शाम करीबन 17:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई की रिपोर्ट पर नंदिनी नगर थाना ने अपराध क्रमांक 94/2021 धारा 363, 366क, 376(2)(एन) भादवि 5 (ठ)6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। नाबालिक की पतासाजी में जुट गई। आरोपी के द्वारा अपहृता को जगह बदल बदल कर रखा जा रहा था। मुखबिर के सूचना के आधार पट आरोपी विकास कुमार साहू पिता किशनु साहू उम्र 24 वर्ष साकिन डूमर थाना नंदिनी नगर, दुर्ग को भिलाई से बरामद किया गया। आरोपी विकास साहू के द्वारा अपहृत नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर 03/03/2021 से लगातार शारीरिक संबंध स्थापित कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाता है।