Google Analytics —— Meta Pixel

पटना जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना, जांच मेे जुटी पुलिस, गिरफ्तार किए गए शख्स से पूछताछ जारी

dehli airport

नई दिल्ली:- दिल्ली से पटना जा रही एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। आनन-फानन जांच शुरू हुई तो पता चला कि उसी फ्लाइट में सवार एक 22 वर्षीय शख्स ने यह फोन किया है।

 

त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने उस शख्स को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फ्लाइट की भी जांच की गई। गिरफ्तार किए गए शख्स से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि यह झूठी कॉल थी और आरोपी दिमागी रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है। हालांकि इससे ज्यादा जानकारी देने से पुलिस ने इनकार कर दिया और तफतीश पूरी होने की बात कही है।