Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटो में सामने आए 609 नए केस, 8 मरीजों की हुई मौत

corona children

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 42 घंटों में 609 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बीच 1494 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 08 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13342 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 88 हजार 172 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 9 लाख 63 हजार 113 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11717 हो गई है।
जिलेवार मिले मरीजों में रायपुर से 42, दुर्ग से 16, राजनांदगांव से 18, बालोद से 14, बेमेतरा से 5, कवर्धा से 4, धमतरी से 19, बलौदाबाजार से 39, महासमुंद से 14, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 26, कोरबा से 18, जांजगीर से 33, मुंगेली से 10, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1, सरगुजा से 18, कोरिया से 45, सूरजपुर से 20, बलरामपुर से 11, जशपुर से 25, बस्तर से 55, कोंडागांव से 26, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 35, कांकेर से 14, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 33 व अन्य राज्य से 1 केस शामिल है।