Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना संक्रमण से बचाव की उपयोगी सलाह के लिए लांच की गई है मैगजीन

IMG-20210701-WA0011

दुर्ग। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अपने कक्ष में दैनिक भास्कर की पत्रिका कोरोना हेल्थ गाइड का विमोचन किया। अखबार के ब्यूरो चीफ श्री अतुल अग्रवाल ने बताया कि कोरोना हेल्थ गाइड के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव की उपयोगी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही संक्रमण से पीड़ित होने पर किये जाने वाले उपायों के बारे में भी बताया गया है। इसमें मनोरंजक कार्टून एवं अन्य रोचक माध्यमों से उपयोगी सामग्री दी गई जो पाठकों के लिए उपयोगी होगी। कलेक्टर ने इस मौके पर भास्कर टीम को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर इस तरह के जागरूकता मैसेज वाली गाइड लोगों के लिए काफी उपयोगी होगी। सामग्री का चयन बहुत अच्छा है। निश्चित रूप से यह पाठकों के लिए उपयोगी होगी।