Google Analytics —— Meta Pixel

डोंगरगढ़ के लॉज में भिलाई के प्रेमी जोड़ी ने किया सुसाइड

suside

 पति – पत्नी बता ठहरे थे लॉज में

भिलाई । खुर्सीपार निवासी युवक युवती ने एक दूजे के प्रेम भाव में कल परिजनों को बिना बताए डोंगरगढ़ पहुंचे और यहां के एक लाज में खुद को पति पत्नी बताते हुए कमरा भी बुक कराया । कमरे में दोनों ने जब आज देर तक दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो लाज संचालक ने पुलिस को खबर की । दरवाजा खोलने पर प्रेमी युगल फांसी के फंसे में झूलते मिले । दोनों के आधार कार्ड के हिसाब से युवती की पहचान लक्ष्मी देवांगन व युवक मुकेश कुमार के रूप में हुई है । आधार कार्ड के अनुसार दोनों भिलाई के सेक्टर 11 खुर्सीपार इलाके के निवासी हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।