Google Analytics —— Meta Pixel

गंभीर मामलों में फरार आदतन अपराधी गिरफ्तार, नेवई गोलीकांड के आरोपियों से भी हैं कनेक्शन

003

भिलाई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवम नगर पुलिस अधीक्षक विश्वाश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में संगीन अपराधों में फरार और सक्रिय अपराधियो के धरपकड़ अभियान के तहत फरार अपराधी बी लककी पिता स्व एच विल्सन 29 वर्ष कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

जो थाना छावनी के अप क्र 331/21 धारा 392 ,34 भादवि ,लूट के प्रकरण तथा थाना सुपेला के अप क्र 270/21, धारा 294,506,427,भादवि चिकित्सा सेवा की धारा 4 , अस्पताल में डॉक्टर पर हमला और स्पर्श अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में आरोपी फरार था।
ज्ञातब्य है कि थाना सुपेला का हिस्ट्रीशीटर बी लक़्क़ी के खिलाफ मारपीट, लूट, चोरी के अनेकों मामले दर्ज है।