Google Analytics —— Meta Pixel

चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर ओडिशा से गिरफ्तार, दुर्ग में 2 करोड़ रुपए ठगे

Dainik Chintak Breaking News

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले से करोड़ों की ठगी कर फरार हो जाने वाले सनशाइन इंफ्रबिल्ड चिटफंड कंपनी के फरार दो डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह बघेल और धरम सिंह कुशवाहा को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इन पर जिले के भोले भाले लोगों को कम समय में जमा राशि दोगुना करने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। पुलिस ने इस कंपनी के अन्य डायरेक्टरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तार आरोपी - Dainik Bhaskar

गिरफ्तार आरोपी

दोनों डायरेक्टर के ओडीशा में छिपे होने सूचना मिलते ही एसएसपी बीएन मीणा ने एक टीम को ओडिशा भेजा था। इस टीम के साथ बलौदाबाजार और कोरबा की पुलिस टीम भी इन्हें गिरफ्तार करने गई थी। तीनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडिशा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी सुरेन्द्र सिंह बघेल और धरम सिंह कुशवाहा दोनों कंपनी के डायरेक्टर थे। इन्होंने कंपनी में लोगों को धोखा करके उनकी रकम को निवेश करवाया और उसके बाद 2 करोड़ रुपए की ठगी करके फरार हो गए। इन्होंने साल 2016 में अपने ऑफिसों को बंद कर दिया था। इसके बाद लोगों ने इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120बी, 3, 4, 5, 6 इनामी चिट एवं धनपरिचलन अधिनियम, 10 छग. के निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि उक्त कंपनी के डायरोक्टरों ने प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों में भी ठगी की दुकान खोल रखी थी। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में इन्होंने लोगों के कोरोड़ों रुपए अपनी कंपनी में निवेश कराए और फिर फरार हो गए। इसके बाद इन लोगों ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की। दुर्ग रेंज के आईजी ओपी पाल ने बताया कि चिटफंड के प्रकरणों में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं आरोपी कंपनी संचालकों द्वारा अवैधानिक रूप से अर्जित संपत्ति की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उनकी संपत्ति कुर्क कर पीड़ित पक्ष को लौटाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए है। इसी तारतम्य में दो डायरेक्टरों की गिरफ्तार की गई है।