Google Analytics —— Meta Pixel

पार्सल लेकर पहुंचे फूड डिलीवरी ब्वॉय पर चाकू से हमला

chaku mara

रायपुर। देवेंद्र नगर इलाके में पार्सल लेकर पहुंचे फूड डिलीवरी ब्वॉय पर चाकू से हमला हो गया। दो युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट की और चाकू से दो बार हमला कर दिया। उसका पार्सल भी फेंक दिया और भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फोन नंबर के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि टिकरापारा का अंतर्यामी रौतिया एक कंपनी में फूड डिलीवरी ब्वॉय है। देवेंद्र नगर सेक्टर-3 के एक युवक ने शनिवार दोपहर का भोजन का आर्डर दिया था। अंतर्यामी लोकेशन ट्रैक करते हुए देवेंद्र नगर पहुंचे। उसने ऑर्डर देने वाले युवक को कॉल किया। दो युवक उसके पास आए। उन्होंने पार्सल लेने से मना किया। उन्होंने कहा कि ऑर्डर कैंसिल कर दिया है। अंतर्यामी ने ऑनलाइन सिस्टम देखा और बताया कि उनका ऑर्डर अब तक कैंसिल नहीं हुआ है। एप में जाकर ऑर्डर कैंसिल करना था, लेकिन उन्होंने देरी कर दी है। उन्हें पार्सल लेना होगा और पेमेंट करना होगा। दोनों युवकों ने पेमेंट करने से मना कर दिया।

इसी बात पर उनके बीच विवाद हुआ। दोनों युवकों ने अंतर्यामी के साथ जमकर पिटाई की। उसका पार्सल वाला बैग फेंक दिया। एक युवक ने चाकू निकाला और अंतर्यामी के जांघ में दो बार वार किया। उसके बाद भाग निकले। युवक ने अपनी कंपनी में फोन करके घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है। ऑर्डर देने वाले आरोपी का फोन बंद है। पुलिस उसका कॉल डिटेल निकाल रही है। पुलिस के अनुसार दाेनाें युवक देवेंद्र नगर के रहने वाले है। आसपास वालाें की मदद से दाेनाें की पहचान की कोशिश की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स