Google Analytics —— Meta Pixel

हरिद्वार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मकर संक्रांति के गंगा स्नान पर रोक

51

हरिद्वार। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए हरिद्वार जिलाधिकारी ने 14 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति के स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय व बाहरी लोगों का हरकी पैड़ी क्षेत्र में जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को किसी भी हालत में गंगा स्नान करने के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र पर नहीं जाने दिया जाएगा। अगर कोई जाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1292 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं पांच मरीज की मौत हुई है। कुल मृतकों की संख्या 7429 हो गई है। संक्रमण दर 07.57 प्रतिशत हो गई है, जबकि 294 संक्रमित ठीक हुए हैं। 5009 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 352177 हो गई है।