Google Analytics —— Meta Pixel

लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ी, फिर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया

lata

 नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं।

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि लताजी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24*7 उनकी निगरानी कर रही है। कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया है। दीदी की तबियत में सुधार दिख रहा है और उनका इलाज ICU में चल रहा है। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने और घर वापसी की कामना करते हैं।