Google Analytics —— Meta Pixel

आत्‍महत्‍या: वैलेंटाइन डे पर मिलने नहीं पहुंचा ब्वायफ्रेंड तो छात्रा ने लगाई फांसी

22

दुर्ग। नेवई थाना अंतर्गत प्रगति नगर में सोमवार की शाम पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही छात्रा दीक्षा समुद्रे ने अपने पेइंग गेस्ट रूम में फंसी लगा ली। छात्रा ने दुपट्टे का फंदा बनाया और कुर्सी के सहारे फंदे पर झूल गई। जब उसने दोस्तों का फोन नहीं उठाया तो पता लगाने कमरे पर गए। खिड़की से देखा को घटना का पता चला। टीआई भारती मरकाम के मुताबिक मृतका की पहचान 22 वर्षीय दीक्षा निवासी दंतेवाड़ा के तौर पर हुई है।

जांच में पता चला है कि दीक्षा प्रगति नगर में गौरव पांडेय के मकान में किराए से रहती थी। छात्रा ने अपनी एक दोस्त को दोपहर को फोन पर बताया था कि आज वैलेंटाइन डे है, इसके बाद भी उसके बॉय फ्रेंड मिलने नहीं आया। इस वजह से वह दुखी है। पुलिस ने बताया कि मृतका की सहेली काजल रंगधारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मंगलवार को शव का पीएम किया जाएगा।