Google Analytics —— Meta Pixel

ACB की कार्रवाई: 50 हजार रिश्वत लेते यातायात प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

chintak news

रायपुर। ACB/EOW की टीम ने जीपीएम ज़िले के सूबेदार विकास नारक जो कि यातायात प्रभारी भी है उसे और उसके एक साथी भरत पनिका को बस संचालन के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है।यह पहला मौक़ा है जबकि सूबेदार स्तर के किसी अधिकारी को एसीबी ने पकड़ा हो। एसीबी निदेशक आरिफ़ शेख़ ने बताया कि सूबेदार की शिकायत बस संचालक ने की थी उससे साठ हज़ार रुपए की माँग की जा रही थी, नहीं देने पर वह बग़ैर वजह चालान कर रहा था।

एसीबी की ओर से पंकज चंद्रा ने शिकायत पर जाँच कार्यवाही की और योजनाबद्ध तरीक़े से बस संचालक और सूबेदार के बीच संवाद कराया गया जिसमें 50 हज़ार रुपए में सहमति बन गई जिसके बाद रिश्वत की रक़म लेते हुए एसीबी ने सूबेदार विकास नारक और उसके सहयोगी भरत पनिका को गिरफ़्तार कर लिया।