Google Analytics —— Meta Pixel

नशे में धुत युवक ने चार महिला आरक्षकों पर चढ़ाई कार, तीन की हालत गंभीर

WhatsApp-Image-2022-02-26-at-10.19.56-AM

भोपाल। राजधानी भोपाल में  हिट एंड रन की घटना हुई है। इस घटना की शिकार इस कोई आम लोग नहीं ब्लकि पुलिस हुई है। कार सवार युवक ने चार महिला आरक्षकों पर कार चढ़ा दी। घटना में घायल तीन महिला आरक्षकों की हालत गम्भीर है। घटना में घायल दो महिला आरक्षकों का नर्मदा, एक का हमीदिया और एक आरक्षक का जेपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

चारों महिला आरक्षक ड्यूटी के बाद फ़िल्म देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान नशे में कार चालक ने चारों महिला आरक्षकों पर कार चढ़ा देता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों से महिला आरक्षकों को बुलाकर  ट्रैफिक में पदस्थ किया गगया है। चारों महिला आरक्षक शिवानी सोलंकी, अर्चना राय, प्रिया राठौर और प्रिया मीणा शुक्रवार रात ड्यूटी के बाद फ़िल्म देखकर घर लौट रही थी।

इसी दौरान नशे में धुत सहर्ष नाम का युवक तेजी से कार चलाते हुए डिपो चौराहे पर फ़िल्म देखकर घर लौट रही चारों महिला आरक्षकों को टक्कर मार देता है। इसके बाद भी आरोपी कार नहीं रोकता है और सभी आरक्षकों को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले जाता है। घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायसल हो जाती है। घटना में घायल दो महिला आरक्षकों का नर्मदा, एक का हमीदिया और एक आरक्षक का जेपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद टीटी नगर थाना पुलिस सभी आरक्षकों को का अस्पताल में भर्ती कराती है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नशेड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कार को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

रीसेंट पोस्ट्स