Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना के लगातार घटते केस, बीते दिन 12 हजार से कम नए मामले आए, 255 मरीजों की मौत

Corona

नई दिल्ली। देश में बीते दिन कोरोना के 11,499 नए केस आए और 255 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 23,598 लोग रिकवर हुए, जिससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,22,70,482 है। रिकवरी रेट 98.52% है। फिलहाल 1,21,881 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.28% है। इस समय देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.01% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.36% है। गुरुवार को देश भर में 11,36,133 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 76.57 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। मालूम हो कि कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 177.13 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।

 

MP में कोरोना के 530 नए मामले सामने आए
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण दो मरीजों की मृत्यु हुई है और 530 नए मामले सामने आए हैं। भोपाल और सीहोर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु दर्ज की गई है। अब तक राज्य में कोरोना के कारण 10,726 नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 530 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें भोपाल जिले में सबसे अधिक 104 संक्रमित शामिल हैं। इंदौर में 36 नए मामले सामने आए हैं। इन जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या क्रमश: 1048 और 417 है।