Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने खाया चूहा मारने की दवा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

Dainik Chintak Breaking News

दुर्ग। एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते चूहे मारने की दवा खा ली है, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई है। मामला मोहननगर थाना का है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

मोहननगर टी.आई विजय कुमार यादव ने बताया कि सांकेत कालोनी कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी नेहा सिंह(29वर्ष) पति दीनानाथ सिंह के बीच पारिवारिक विवाद के चलते नेहा ने चूहा मारने की दवा खा लिया। इसके बाद आनन-फानन में उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मामला ज्यादा गंभीर होने से निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां पर आज उसने दम तोड़ दी। बताया जाता है कि मृतका के दो बच्चे हैं। वहीं पति पेशे से ऑटो ड्राइवर है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।