Google Analytics —— Meta Pixel

सरपंच प्रतिनिधि व आरक्षक की दर्दनाक मौत, पिकनिक मनाने जा रहे थे जतमई-घटारानी

Untitled

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार रात को सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक व सरपंच प्रतिनिधि की मौत हो गई। सभी जिले के जतमई घटारानी पिकनिक मनाने जा रहे थे। हादसा कार का टायर फटने के कारण हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसर गरियाबंद के ग्राम मोगरा के पास यह हादसा हुआ। मस्तूरी के ग्राम पंचायत चिल्हाटी सरपंच के प्रतिनिधि अनूप नायक, ग्राम जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त, ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव और पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा कार जतमई-घटारानी घूमने निकले थे। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे के लगभग छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के पास कार का अगला टायर फट गया।

टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार तीन से चार गुलाटे भी खाई। हादसे में बाबूलाल यादव और प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा की मौत हो गई। वहीं जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त और अनूप नायक घायल हैं। आसपास गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।