Google Analytics —— Meta Pixel

महुआ चुनने को लेकर आपसी झड़प में चार की मौत

0
MDvbkicVwE2Ye5ZZybZ4w

रांची। झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के कूटमाकछार गांव में आज आपसी हिंसक झड़प में एक महिला समेत चारलोगों की हत्या कर दी गयी । इस झड़प में एक अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच महुआ चुनने को लेकर उत्पन्न विवाद ने देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नही की जा सकी है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया गया है कि कुरडेग थाना क्षेत्र के महुआडीह टोली गांव में गुरुवार की सुबह दो यादव परिवार महुआ चुन रहे थे। इसी दौरान महुआ चुनने को लेकर दोनों परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों परिवार के बीच हुई झड़प में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक पक्ष से पिता-पुत्र और दूसरे पक्ष से माता-पुत्र शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रीसेंट पोस्ट्स