Google Analytics —— Meta Pixel

आदिवासी नेता डॉ. नंदकुमार साय ने ठोकी दावेदारी, इस विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

nandkumar-shay

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस नेता अलग अलग विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। इसी भी भाजपा से कांग्रेस ने प्रवेश करने वाले CSIDC अध्यक्ष और आदिवासी समाज के बड़े नेता डॉ नंदकुमार साय ने भी आज अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

नंदकुमार साय ने कांग्रेस सीट लैलूंगा विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। डॉ. नंद कुमार साय ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को दावेदारी का आवेदन सौंप दिया है। डॉ. नंदकुमार साय के कांग्रेस में प्रवेश करते ही चर्चा होने लगी थी कि आखिर नंद कुमार साय किस विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वहीं अब उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह लैलूंगा सीट से चुनाव लडना चाहते हैं। नंद कुमार साय आदिवासी समाज के बहुत बड़े नेता हैं और आदिवासी इलाकों में उनकी अच्छी खासी पकड़ है।