Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व सरपंच पर नक्सलियों ने किया जानलेवा हमला, 50 से अधिक ग्रामीणों को किया था अगवा…

1200-675-19325675-thumbnail-16x9

 बीजापुर। नक्सल इलाके से बड़ी खबर मिली है। नक्‍सलियों ने फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा को बंधक बनाकर  जानलेवा हमला किया। गंभीर हालत में सोमनपल्ली के पास छोड़ा। वहीं शेष ग्रामीणों को छोड़ दिया है। अपहृत पूर्व सरपंच महेश गोटा के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। महेश गोटा को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं पूर्व सरपंच महेश के अलावा बाकी को रिहा कर दिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या भी कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस और फोर्स ने सर्चिंग बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कुपलेर की पहाड़ी में गांव के लोग पूजा करने गए हुए थे। वहां सादे कपड़ों में आए कुछ लोगों ने 50 से अधिक ग्रामीणों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। इनमें से पूर्व सरपंच महेश गोटा को छोड़कर बाकी सभी ग्रामीणों को छोड़ दिया। पुलिस के एक आधिकारी ने बताया कि ग्रामीण रात होने की वजह से रास्ता भटक गए थे। गांव के अन्य लोग उन्हें खोजने गए थे।