Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के इस IAS अफसर की चुनावी मैदान में एंट्री, होंगे भाजपा में शामिल, जानें कौन है वो..

Dainik Chintak Breaking News

केशकाल। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को अब बेहद ही करीब है। ऐसे में कई नेताओं को दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि 2008 बैच के IAS अफसर नीलकंठ टेकाम ने नौकरी छोड़ दी है। जिसके बाद कल यानी 23 अगस्त को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, नीलकंठ टेकाम प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे। साथ ही 2 हजार से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता लेंगे। आपको बता दें कि कांकेर के अंतागढ़ के सरईपारा निवासी टेकाम की इलाके में काफी सक्रियता है। पूर्व आइएएस ओपी चौधरी के बाद टेकाम दूसरे आइएएस हैं, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता के लिए नौकरी से वीआरएस लिया है।