प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, सनकी पति ने सास-ससुर पर किया जानलेवा हमला, ससुर की मौत, सास की हालत गंभीर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हत्याकांड का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के स्थित बांदे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने अपने सास-ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ससुर की मौत हो गई और सास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल शख्स की पत्नी अपने प्रेमी के साथ के साथ चली गई तो युवक इस कदर गुस्सा हुआ कि उसने अपने सास-ससुर की जान लेने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।
मामला कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र का है। पखांजुर क्षेत्र ने बांदे थानान्तर्गत पीवी 76 रहने वाले शोभा मंडल और सन्यासी मंडल पर दामाद दीपक छाबड़ा ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में ससुर सन्यासी मंडल की मौत हो गई है। पुलिस आरोपी दामाद दीपक छाबड़ा के ऊपर मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही है। एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि दीपक छाबड़ा की पत्नी किसी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके कारण वह काफी आवेश में था और उसने अपने सास-ससुर पर हमला कर दिया।