Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News: तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने, जानिए क्या है हादसे का कारण

th547

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सूर्यकुंड तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। घासीदास नगर का रहने वाला यह बच्चा अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया था। इस दौरान गहराई में जाने से वह डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलने के बाद जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि घासीदास नगर निवासी 11 वर्षीय रेहान खान आज सुबह अपने दोस्तों के साथ सूर्यकुंड तालाब में नहाने गया। नहाते समय वह हादसे का शिकार हो गया। रेहान गहरे पानी में डूबने लगा तो उसके दोस्त शोर मचाने लगे। देखते ही देखते बच्चा गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग बदहवास हैं। बच्चे का पिता फारूख खान चाकू-छूरी धार करने का काम करता है। हादसे की सूचना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। हादसे मंगलवार सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच की है। मृतक छात्र कक्षा चौथी का छात्र था।