Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई में UP के व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या: अधमरे हालत में अस्पताल के बाहर छोडकर भागे बदमाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

4-Sep-02-860x484
भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के तहत कैंप-2 में किराए के मकान में रहने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार आधीरात के बाद अधमरे हालत में सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में बदमाश छोड़कर भाग गए। इससे पहले की डॉक्टर युवक का इलाज करते उसकी मौत हो गई। रविवार को अस्पताल की ओर से छावनी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं इस मामले में पुलिस ने 6 संदेहियों को हिरासत में लिया है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान पहचान विपिन राठौर (38) पुत्र राजेंद्र राठौर निवासी शाहजहांपुर जिला गांव कटगा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। शास्त्री अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली कि शनिवार की आधी रात के बाद लगभग दो बजे कुछ युवक विपिन राठौर को गंभीर अवस्था में छोड़कर गए। युवक के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

साथियों के साथ ही हुई मारपीट
पुलिस ने बताया कि विपिन राठौर अपने गांव से कुछ लड़कों के साथ भिलाई आया था और यहां रहकर वह पेठा बनाकर बेचने का काम करता था। विपिन पिछले 12 वर्षों से लगातार भिलाई आ रहा था। शनिवार रात को शराब पीने के बाद विपिन का उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान उसके साथियों ने ही उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जब विपिन बुरी तरह घायल हो गया तो उसे शास्त्री हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए। छावनी पुलिस ने इस मामले में 6 संदेहियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दो और आरोपी हैं जिनकी तलाश की जा रही।

रीसेंट पोस्ट्स