Google Analytics —— Meta Pixel

बाबा महाकाल का भांग चंदन, ड्रायफूट और आभूषणों से राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार, देखें वीडियो…

Untitled

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। बाबा महाकाल का भांग चंदन ड्रायफ्रूट और आभूषणों से राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया।

भगवान को चंदन का त्रिपुण्ड, त्रिशूल और चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। श्री महाकालेश्वर ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

रीसेंट पोस्ट्स