Google Analytics —— Meta Pixel

बहक गए जो बाइडेन करने लगे बे-सिरपैर की बातें

Joe-Biden-staff-cut-his-mic-in-m

न्यूज रूम: भारत में आयोजित जी-20 समिट में हिस्सा लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सीधे वियतनाम दौरे पर पहुंचे थे। इस बीच उनका रविवार रात का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के दौरान बहक जाते हैं। वह एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कुछ और ही बात करने लगते हैं। इस बीच वाइट हाउस के स्टाफ की ओर से उन्हें बताने की कोशिश होती है कि वह कुछ और बोलने लगे हैं। इस पर भी जब जो बाइडेन नहीं समझते तो फिर उनका माइक ही बंद कर दिया जाता है और स्टाफ म्यूजिक बजा देता है।

फिर उनकी प्रेस सचिव कैरिन जियान पियरे की आवाज आती है और वह कहती हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस यहीं समाप्त होती है, आप सभी का धन्यवाद। एक पत्रकार ने उनसे कुछ सवाल पूछ लिया था। इसके जवाब में बाइडेन कहने लगते हैं, ‘हमने स्थिरता को लेकर बात की। हमने तीसरी दुनिया को लेकर बात की। माफ करें, दक्षिणी गोलार्ध में अब बदलाव होने लगा है। यह सब कुछ हमारे लिए किसी भी तरह के विवाद का विषय नहीं था।’ उनकी यह बातें पत्रकार के सवाल से एकदम उलट थीं और जब वह बोल रहे थे तो सभी लोग हैरानी के साथ उनकी ही तरफ देखते रहे।

इसी बीच बाइडेन की प्रेस सचिव बोलती हैं, ‘कि प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म की जाती है, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’ इसके बाद माइक बंद कर दिया जाता है, लेकिन जो बाइडेन फिर भी बोलते रहते हैं और माजरा समझ नहीं पाते हैं| फिर वाइट हाउस के स्टाफ की ओर से उनके माइक की पावर सप्लाई को उनके संबोधन के बीच में ही काट दिया जाता है और म्यूजिक शुरू कर दिया जाता है ताकि मीडिया के सामने किरकिरी न हो पाए। गौरतलब है कि 80 साल के जो बाइडेन के साथ पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है, जब वह बात करते हुए अपने विषय से भटक गए। हाल ही में वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी बोलते दिखे थे कि अब मैं सोने जा रहा हूं। इसे यहीं पर खत्म करते हैं।