Google Analytics —— Meta Pixel

अनंतनाग में मुठभेड़ फिर शुरू: लश्कर के दो आतंकी निशाने पर

Untitled

अनंतनाग: बुधवार अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए| इस घटना के बाद देशभर में रोष है| अनंतनाग मुठभेड़ पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह ने कहा, “जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे तब तक कुछ बदलने वाला नहीं है| पाकिस्तान पर दवाब डालना है तो उनको अलग-थलग करना होगा”|

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में गुरुवार को दूसरे दिन एक बार फिर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में छिपे आतंकियों के खात्मे के लिए पैरा कमांडो भी मैदान में उतारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में उजैर खान समेत दो आतंकियों को घेरा गया है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर गोलीबारी शुरू हो गई है।