Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 48 घंटो से मुठभेड़ जारी

security-forces_1694693262

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों से बीते 48 घंटे से मुठभेड़ जारी है। सेना के जवानों ने इलाकों को चारों ओर से घेर लिया है| सुरक्षा बलों ने पहाड़ियों में छिपे दो विदेशी आतंकियों को घेर रखा है। इसके अलावा एक स्थानीय आतंकी जुबैर को भी घेर रखा है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। इन आतंकियों से निपटने में इसलिए वक्त लग रहा है क्योंकि ये घने जंगल और पहाड़ियों में छिप गए हैं और वहीं से रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे हैं। इस बीच एनकाउंटर में शामिल एक सैनिक के लापता होने की खबर है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।

इन आतंकियों की हरकतों पर नजर रखने के लिए हेरोन ड्रोन जैसी नई तकनीक वाली चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सेना और पुलिस ने मिलकर 12-13 सितंबर की रात को जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था। यह अभियान कुछ आतंकियों की तलाश में शुरू किया गया था, जिनके बार में खबर मिली थी कि वे गरोल गांव में छिपे हुए हैं। इसी बीच आतंकी जंगल में ही स्थित ऊंची पहाड़ी में जाकर छिपने में सफल रहे और वहीं से फायरिंग कर रहे हैं।