Google Analytics —— Meta Pixel

CG Breaking : बस्ती में घुस आया तेंदुआ, देखें पूरा वीडियो….

1

कांकेर। कांकेर जिले के सिंगारभाट गांव में एक दर्दनाक घटना में एक तेंदुआ की मौत हो गई है, जिसके शरीर में तार फंस गया था। इस घटना की जानकारी सुबह करीब 4 बजे को मिली है, जब एक पहाड़ी से उतरकर यह तेंदुआ बस्ती में पहुंचा था।

तेंदुआ की मौत की वजह यह थी कि वह मुर्गा का शिकार करने के चक्कर में बस्ती के एक घर की दीवार और जाली के बीच फंस गया था। उसके शरीर में एक तार फंस गया, जिसके बाद उसने तार से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन तार उसके शरीर में उलझ गया और शरीर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई है।

स्थानीय डीएफओ कृष्णा जाधव ने बताया कि सिंगारभाट एक क्षेत्र है जो पहाड़ों से घिरा हुआ है और जहां तेंदुए की बड़ी संख्या है। ये तेंदुए खाने की तलाश में पहाड़ों से उतरकर बस्ती क्षेत्रों में घुस जाते हैं।

 

रीसेंट पोस्ट्स