Google Analytics —— Meta Pixel

ED ने खाद्य मंत्री के आवास पर मारा छापा, नगरपालिका भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप

image-99

न्यूज रूम: पश्चिम बंगाल सरकार में खाद्य मंत्री रथिन घोष के ठिकानों पर गुरुवार सुबह ED ने छापेमारी की है| मध्यमग्राम के विधायक और खाद्य मंत्री रथिन घोष पहले मध्यमग्राम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं| उनके खिलाफ पीयूआर भर्ती भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे| इस घोटाले के संबंध में कोलकाता उच्च न्यायालय ने CBI और ED को जांच करने के निर्देश दिए हैं। सितंबर में, उत्तर 24 परगना के कई नगरपालिका कर्मचारियों और अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में, भर्ती भ्रष्टाचार के आरोपित करीबी प्रमोटर अयान शील को ईडी ने 19 मार्च को गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं ने उसके साल्ट लेक कार्यालय से पीयूआर भर्ती के संबंध में बहुत सारे दस्तावेज बरामद किए थे, जिससे नगर पालिका में होने वाले भर्ती घोटाले का मामला सामने आया है। यह कहा जा रहा है कि अयान शील ने अपने बयान में रथिन घोष का भी जिक्र किया है, इसीलिए ईडी ने मंत्री के घर पर छापा मारा है।