Google Analytics —— Meta Pixel

ऑपरेशन अजय : 212 भारतीयों को लेकर इजराइल से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट

image-2023-10-13T075840.865-768x

न्यूज रूम| इजराइल-हमास युद्ध के बीच इजराइल में फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन अजय’ लॉन्च किया है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल में करीब 18 हजार भारतीय फंसे हुए हैं| विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक पोस्ट में कहा कि इजराइल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ लॉन्च कर रहा हूं| विशेष चार्टर फ्लाइट्स और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं|

जानकारी के मुताबिक, पहली फ्लाइट में 212 भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से अपने देश वापस लौट आए हैं। इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से फ्लाइट ने उड़ान भरी, और आज सुबह 6 बजे यह फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची|

7 अक्टूबर के बाद से भारत ने अपने इजरायल के लिए सभी उड़ानों को बंद कर दिया था, जिसके कारण कई भारतीय नागरिक वहाँ फंसे थे और वापस लौटने का प्रयास कर रहे थे। सरकार अब ऑपरेशन के माध्यम से अपने नागरिकों को वहाँ से निकाल रही है, और इसके लिए लोगों से किसी भी शुल्क का वसूला नहीं जा रहा है।

इसके अलावा, इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर भी भारतीय नागरिकों के वापसी के लिए एक बड़ी भीड़ जुटी हुई है। एक छात्र ने बताया कि जंग शुरू होने के बाद भारतीय छात्र थोड़े चिंतित हैं, लेकिन भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मिलकर उन्होंने मानसिक रूप से सहायता प्राप्त की है, जिससे उनका मानोबल बढ़ गया है।

रीसेंट पोस्ट्स