Google Analytics —— Meta Pixel

सरपंच से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

17-5

पाटन (चिन्तक)। ग्राम पंचायत रूही की सरपंच के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 24 फरवरी की है, जब सरपंच कु भारती जांगड़े पंचायत का काम करके अपने घर जा रही थी, तभी गांव का ही एक युवक गौरा- गौरी चौराहे के पास हैंडपंप लगाने वाले के नाम पर गालियां देते हुए हाथ को पकड़ कर खींचने लगा। इसकी शिकायत सरपंच ने पाटन थाने में की। पाटन थाने में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की गई। इस पर आरोपी कामदेव सिंगौर निवासी रुही फरार हो गया था। सरपंच सतनामी समाज के होने के कारण मामला अजाक थाने का था। इस पर करीब 8 माह बीत जाने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

रीसेंट पोस्ट्स