Google Analytics —— Meta Pixel

BREAKING NEWS: भिलाई के फिर एक ATM में तोड़फोड़ कर लूटने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

26-Oct-1-860x484

भिलाई। शहर के एटीएम सुरक्षित नहीं है। लगातार एटीएम में सेंधमारी का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में गौरव पथ पर ओम शांति चौक के पास स्थित SBI के ATM में सेंधमारी का प्रयास किया गया। 24 व 25 अक्टूबर की दरमियानी रात को एटीएम में सेंधमारी हुई। अज्ञात बदमाश ने एटीएम में घुसकर एसजी लॉक तोड़ दिया लेकिन रुपए नहीं निकाल पाया। घटना की शिकायत के बाद छावनी पुलिस ने मामले अज्ञात के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC, 511-IPC के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामने में 36/37 मानसरोवर कालोनी पदुम नगर भिलाई 3 निवासी उत्तम कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह TSI में सर्विस सुपरवाइजर के पद पर हैं। 25 अक्टूबर की सुबह 10 बजे रायपुर आफिस से उन्हें फोन कर बताया गया कि ऊं शांति चौक, गौरव पथ रोड मदर टेरेसा नगर केम्प 1 के SBI  ATM में तोडफोड कर चोरी का प्रयास किया गया है। सूचना के बाद मौके पर जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा SBI ATM में चोरी करने उद्देश्य से घुसकर ATM मशीन का शटर, SG लाक आदि तोड़ दिया। रुपए चोरी नहीं हुए लेकिन तोड़फोड़ के कारण 40 से 50 हजार रुपए तक का नुकसान हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।