Google Analytics —— Meta Pixel

BREAKING NEWS: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर ED ने मारा छापा, पेपर लीक मामले में हो सकती है कार्रवाई…

maxresdefault

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। पीसीसी चीफ के घर पर हो रही इस कार्रवाई के पीछे की वजह राजस्थान का पेपर लीक मामला बताया जा रहा है। ऐसे में गोविंद सिंह डोटासरा और उनके परिवार पर दिल्ली और राजस्थान की ईडी टीम एक्शन ले रही है।

डोटासरा के रिश्तेदारों से पूछताछ
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम गोविंद सिंह डोटासरा सहित उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। आरपीएससी पेपर लीक केस में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पहली बार पीसीसी चीफ के घर पर छापा मारा है। दिल्ली और जयपुर की ईडी की टीम के साथ-साथ मौके पर केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद रहे। ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर आवास समेत सीकर में उनके निजी निवास पर भी पहुंची है।

निर्दलीय विधायक पर भी ईडी का एक्शन
बताया जा रहा है कि निर्दलीय विधायक और महुआ से कांग्रेस के प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला के सात ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। ये मामला भी पेपर लीक केस से जुड़ा ही हो सकता है।

लक्ष्मणगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं डोटासरा
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने अपनी कैंडिडेट लिस्ट में गोविंद सिंह डोटासरा को सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।