Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई इस्पात संयंत्र में फर्नेस-6 की गैलरी गिरने से मचा हड़कंप

faa735bb6ea4f5b7b59cc2b868ea76eb

भिलाई| भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-6 की गैलरी गुरुवार की सुबह 6 बजे गिर गई, और इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। समय शिफ्ट तब्दीली का था, इस वजह से कोई बड़ी इंज्यूरी नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जल्द ही इसकी मरम्मत काम शुरू होगा। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने लंबे समय से हॉट मेटल के उत्पादन को लेकर जूझ रहा है। उत्पादन पटरी पर लौट ही रहा था कि फिर से नई दिक्कत सामने आ गई है। ब्लास्ट फर्नेस-6 की गैलरी भरभरा कर टूट कर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ना तय है।

पहले भी, संयंत्र ने बीएसपी की तकनीकी समस्याओं का सामना किया है, लेकिन धीरे-धीरे इन समस्याओं को दूर किया गया है। संयंत्र का उत्पादन हर दिन 8 हजार टन से बढ़कर 12 हजार टन तक पहुंच गया है।

रीसेंट पोस्ट्स