Google Analytics —— Meta Pixel

तकनीकी खामी के कारण रोपवे की ट्रॉली हवा में लटकी, हवा में लटकी श्रद्धालुओं की सांसे

Untitled

राजनांदगांव| मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सांसें हवा में रुक गईं। सोमवार को, मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले कुछ श्रद्धालु रोप वे से पहाड़ी पर चढ़ रहे थे। इस दौरान, रास्ते में रोप वे की ट्रॉली फंस गई। ट्रॉली के बीच रास्ते में फंसने से उसमें बैठे यात्री बहुत घबराएं। यह स्थिति लगभग 40 मिनट तक बनी रही और उसके बाद ट्रॉली को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार दिया गया। इसके बाद, श्रद्धालुओं की जान में जान आई।

तकनीकी खामी के कारण रोपवे की ट्रॉली हवा में लटकी रही। इस दौरान ट्रॉली में 6 से 8 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रॉली फंसी तो वहां की टेक्निकल टीम ने काम शुरू किया और लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रॉली को फिर से नीचे उतार लिया गया। सकुशल नीचे उतरने के बाद ट्रॉली में सवार लोगों ने राहत की सांस ली।

रीसेंट पोस्ट्स