Google Analytics —— Meta Pixel

31 मार्च तक टैक्स नहीं जमा किया तो 18 प्रतिशत पेनाल्टी व 1 हजार रुपए का स्व विवरणी चार्ज वसूला जाएगा

11-6

भिलाई(चिन्तक)। निगम क्षेत्र के करदाताओं को 31 मार्च 2024 तक इस वित्तीय वर्ष 20232-24 का टैक्स बिना पेनल्टी के पटाने का मौका है। इसके बाद 1 अप्रैल से निगम 1 हजार रुपए स्व विवरणी और 18 प्रतिशत पेनल्टी के साथ टैक्स की वसूली करेगा।

इतना ही नहीं वर्ष 2022-23 या इससे पहले के लिए प्रतिवर्ष के हिसाब से 18 प्रतिशत पेनल्टी और 1 हजार रुपए का स्व विवरणी चार्ज वसूला जाएगा। इसके लेकर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम के राजस्व बढ़ोतरी के लिए यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सितंबर से दिसंबर तक 2 प्रतिशत तक छूट के साथ टैक्स जमा किया जा सकता है। जनवरी से मार्च तक कोई छूट नहीं मिलेगी। इसके बाद से

31 हजार करदाताओं ने अब तक टैक्स जमा किया शहर में टैक्स की वसूली की जिम्मेदारी भिलाई निगम ने श्री ?पब्लिकेशन एजेंसी को दी है। एजेंसी टैक्स की वसूली कर रही है। इस साल निगम प्रशासन ने एजेंसी को 56 हजार करदाताओं से टैक्स 52 करोड़ रुपए टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है। इसमें से अब तक एजेंसी ने 31 हजार करदाताओं से 27 करोड़ रुपए की वसूली की है। करीब 25 हजार करदाताओं से टैक्स वसूला जाना है। इसे लेकर वार्डों में टैक्स वसूली के लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

करदाताओं को फोन पर मैसेज भी भेजा जा रहा है, ताकि वे समय रहते टैक्स जमा कर सकें। उनका रिकार्ड ऑनलाइन भी अपडेट किया गया है।