देव दीपावली: 12 लाख मिट्टी और गोबर के दीपों से सजेंगे काशी के 85 घाट

शेयर करें

वाराणसी| काशी के 85 घाट देव दीपावली के खास मौके पर 12 लाख दीयों से रोशन होंगे| जानकारी के अनुसार इसमें गोबर के एक लाख और मिट्टी के 11 लाख दीये घाटों की गरिमा बढ़ाएगे| गंगा उस पार दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 20 सेक्टर में बांटा गया है|

बता दें कि गंगा महोत्सव का आगाज आज से राजघाट पर हो रहा है| देव दीपावली पर 23 से 27 नवंबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजघाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर होगा| डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के महोत्सव का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे| यहां काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता 23 से 26 नवंबर तक प्रस्तुति देंगे|

गौरतलब है कि नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों पर कमिश्नरेट पुलिस की नजर रहेगी| रात 10 बजे के बाद नावों के संचालन पर रोक रहेगी| बुधवार को अस्सी घाट पर नाविक समाज के साथ अधिकारियों ने बैठक की| अधिकारियों ने कहा कि नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी|

 

You cannot copy content of this page