Google Analytics —— Meta Pixel

अमेरिका में भी मनाई जा रही भगवान राम के अयोध्या आने की खुशी, कार रैली निकालकर दिखाया गया उत्साह

_rally_in_washington-sixteen_nin

वाशिंगटन। भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में चल रहा है। जनवरी माह में राम लला के मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए पूरे भारत भर के हिन्दूओं में उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन भारत के अलावा विदेशों भी इसकी चर्चा है। इतना ही नहीं अमेरिका में तो इसको लेकर खुशी मनाई जा रही है। वहां पर कार रैली निकालकर उत्साह दिखाया गया। वाशिंगटन डीसी में कार रैली निकाली गई।

यह रैली विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी चैप्टर के द्वारा निकाली गई। शनिवार को दोपहर में समुदाय के लोग फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड के पास अयोध्या वे में श्री भक्त अंजनेय मंदिर में जमा हुए। जहां से रैली की शुरूआत हुई। जानकारी के मुताबिक जनवरी में अमेरिका में भी इनके द्वारा भव्य आयोजन कर उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें 20 जनवरी को लगभग 1000 अमेरिकी हिन्दू परिवारों के साथ वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक उत्सव आयोजित किया जाएगा।

अमेरिका में उत्सव के दौरान राम लीला कार्यक्रम होगा। जिसमें कलाकारों द्वारा राम भगवान के जीवन को अभिनय के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इसके अलावा श्रीराम की कथाएं सुनाई जाएंगी। भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही सभी भजनों के माध्यम से उनका स्मरण करेंगे।

अमेरिका में राम जन्मोत्सव के दौरान 45 मिनट की प्रेजेंटेशन होगी। जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य राम भगवान को जन-जन तक पहुंचाना होगा। वहीं कई भाषाओं में श्रीराम के विषय में बताया जाएगा।