Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा: लापरवाही की वजह से आरएमपी 2 में लगी आग, देखिये Video…

2_1703742322

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में लौह उत्पादन के लिए बनाए गए रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में आज सुबह आग लग गई। हादसे के समय करीब 35 कर्मचारी अधिकारी कम कर रहे थे। आग लगने की घटना के बाद सभी अपनी जान बचाकर भाग गए। रॉ मैटेरियल मिक्सिंग के लिए बने बंकर के ऊपर कहीं से ऑयल का लीकेज हो रहा था, जिसकी वजह से आग लग गई।

आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड

हालांकि, ऑयल लीकेज की घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया और यहीं पर वेल्डिंग का काम शुरू किया गया। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से आग लग गई। बीएसपी के फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। प्रबंधन की उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

रीसेंट पोस्ट्स