सात मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 44 लोगों की मौत, देखिए हादसे की तस्वीरें…

शेयर करें

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार (29 फरवरी) की रात एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई। इसमें 44 लोगों की मौत हो गई। 22 लोग बुरी तरह घायल हो गए। फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियों को आग बुझाने में करीब ढाई घंटे लगे।

ग्रीन कोजी कॉटेज नाम की बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया, इनमें से 42 बेहोश थे। सभी को ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 44 लोगों की मौत हो गई। बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री डॉ सामंत लाल सेन ने कहा- रात करीब 9:50 बजे पहली मंजिल पर बने रेस्तरां में आग लगी और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। यहां कई और रेस्तरां और एक कपड़े की दुकान थी। रात 12.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

हादसे की तस्वीरें…

हादसा बेली रोड पर बनी ग्रीन कोजी कॉटेज बिल्डिंग में हुआ।
हादसा बेली रोड पर बनी ग्रीन कोजी कॉटेज बिल्डिंग में हुआ।
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक हादसे की वजह रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर थे।
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक हादसे की वजह रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर थे।
आग लगने के बाद लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों की तरफ भागे।
आग लगने के बाद लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों की तरफ भागे।
आग तेजी से सभी मंजिलों पर फैल गई। इसमें कई लोग बुरी तरह जल गए।
आग तेजी से सभी मंजिलों पर फैल गई। इसमें कई लोग बुरी तरह जल गए।
सुरक्षा कर्मियों ने बिल्डिंग से 75 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।
सुरक्षा कर्मियों ने बिल्डिंग से 75 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।
प्रशासन का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
प्रशासन का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

घायलों का ब्रीदिंग सिस्टम डैमेज हो गया- स्वास्थ्य मंत्री
बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने मीडिया को बताया कि दोनों हॉस्पिटल में 22 लोगों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है। जो लोग अब तक जीवित बचे हैं उनके ब्रीदिंग सिस्टम को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है। इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ शव बुरी तरह जल गए हैं। उनकी पहचान मुश्किल है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

You cannot copy content of this page