Google Analytics —— Meta Pixel

युवाओं के लिए खुशखबरी! विष्णु देव साय सरकार द्वारा मिली बड़ी राहत…

Untitled (1)

रायपुर। विष्णु देव साय सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा दी है। राज्य शासन की नई व्यवस्था के तहत वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/ ईरोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर ने नवीन ई-रोजगार पोर्टल प्रचलन में लाया है। वे आवेदक जो पूर्व में रोजगार कार्यालय के पुराने पोर्टल में पंजीकृत हैं उन्हें नया पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज यदि करना है तो उक्त पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। नए आवेदक इस पोर्टल का सीधे ही प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं,जिसके अंतर्गत यदि आवेदक पूर्व से ही प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत है तो दोबारा नया पंजीयन न करें। यदि वह अपने पंजीयन में किसी प्रकार का अपडेट अथवा नवीनीकरण करना चाहता है तो अपना पुराना पंजीयन क्रमांक डालकर आगे बढ़े। इसी प्रकार यदि आवेदक प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पूर्व में पंजीकृत नहीं है, तो नया पंजीयन बटन पर क्लिक करें।

आवेदक पोर्टल में पंजीयन हेतु अपना मोबाईल नंबर दर्ज कर मोबाईल ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें। तदुपरान्त मोबाईल पर प्राप्त ओ.टी.पी. की एंट्री कर मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित होने के पश्चात् आधार नंबर एवं आधार के अनुसार अंग्रेजी में अपना नाम दर्ज करें। आधार प्रमाणीकरण हेतु सहमति देवें, जिसके पश्चात् आधार ओ.टी.पी. भेजें बटन पर क्लिक करें। आधार में दर्ज मोबाईल नंबर पर प्राप्त आधार ओ.टी.पी. की एंट्री कर आधार ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। अन्य वांछित जानकारी भरकर सुरक्षित करें’ बटन पर क्लिक करें। इसके पश्चात् आवेदक को नया पंजीयन क्रमांक प्राप्त होगा एवं आवेदक के मोबाईल पर ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पोर्टल पर लॉग इन करने हेतु यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर) एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। ई रोजगार पोर्टल पर लॉग-इन करने हेतु जॉब सीकर लाॅग इन पर क्लिक कर मोबाईल नंबर पर प्राप्त यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर), पासवर्ड एवं कैप्चा कोड की एंट्री कर लाॅगन इन पर क्लिक करना है। लॉग-इनके पश्चात् आवेदक को अपना डैशबोर्ड दिखाई देगा जिसमें आवेदक अपना पंजीयन पहचान-पत्र (एक्स-10) कभी भी कहीं से भी प्रिंट कर प्राप्त कर सकता है। इस पहचान पत्र पर जिला रोजगार अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक पोर्टल पर अपना लॉग इन करके अपनी जानकारी केवल एक ही बार सुधार सकता है। जिसमें से आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।