महिलाओं को क्यों खाना चाहिए चिया सीड्स, फायदे जान हो जाएंगी हैरान

शेयर करें

न्यूज़ रूम| पिछले कुछ समय से चिया सीड्स भारत में खूब लोकप्रिय हो रहा है| यह वजन घटाने, स्वास्थ्य में सुधार करने, स्किन को सुंदर बनाने और कई बीमारियों से बचाने में बेहद मददगार है| खासकर महिलाओं के लिए तो यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है|

चिया सीड्स में ढेरों विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है| महिलाएं इसे डाइट में शामिल कर खुद को हेल्दी और फिट बना सकती हैं| चिया सीड्स के सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं, शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है| ये वेट लॉस से लेकर हार्ट तक की समस्या से निजात दिलाते हैं|

चिया सीड्स बालों के लिए रामबाण से कम नहीं है| अगर आप इन्हें रोज खाते हैं तो चिया सीड्स बालों की ग्रोथ अच्छी करते हैं| चिया सीड्स बालों को अंदर से पोषण देते हैं| यह बालों को टूटने और झड़ने से भी बचाते हैं| चिया सीड्स में पाया जाने वाला फॉस्फोरस और मैग्नीशियम बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है|

चिया सीड्स का सेवन करने पर आपकी स्किन पर वक्त से पहले बुढ़ापे के निशान नहीं आते हैं| यह चेहरे का गजब का ग्लो लेकर आता है| इसे खाने से स्किन हाइड्रेट रहती है| इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन स्किन डैमेज को रिपेयर करता है और आपको जवान और खूबसूरत बनाता है| ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा स्किन के सूजन को कम करती हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार हो सकते हैं|

चिया सीड्स का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता और ना ही मोटापा आता है| अगर आपको वेट लॉस करना है तो चिया सीड्स को डाइट में शामिल करें| इसमें पाया जाने वाला सॉल्यूबल फाइबर आपके डाइजेशन को सही करता है| इससे ज्यादा वक्त तक पेट भरा हुआ महसूस करता है| अपच और एसिडिटी की प्रॉब्लम्स भी नहीं होती है|

चिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है| इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खजिन पाए जाते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं| चिया सीड्स का लंबे समय तक सेवन हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है|

डिस्क्लेमर- ”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page