कौन हैं भारतीय फिल्मों में पहला किसिंग सीन देने वाली एक्ट्रेस?

शेयर करें

न्यूज़रूम| हिंदी सिनेमा की फर्स्ट लेडी कही जाने वालीं देविका रानी ने उस वक्त अपना करियर बना लिया था, जब लड़कियों को घर से निकलने की इजाजत तक नहीं होती थी| देविका रानी के करियर की पहली फिल्म थी- कर्मा| पढ़ाई करके लौटीं देविका को एक्टिंग की दुनिया में आना था| परिवार राजी नहीं था| लेकिन निर्माता हिमांशु रॉय से मुलाकात हुई और बात बन गई|

हालांकि, पहली ही फिल्म में उन्होंने चार मिनट लंबा किसिंग सीन दिया था| जिससे काफी हंगामा मचा था| बवाल के साथ ही इसपर रोक भी लगा दी गई थी| बाद में उन्होंने 16 साल बड़े हिमांशु से ब्याह रचा लिया| दोनों ने बाद में मिलकर बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो की शुरुआत की थी|

इस प्रोडक्शन हाउस के तले जो पहली फिल्म बनी, वो थी- जवानी की हवा| फिल्म की शूटिंग के दौरान देविका की नजमुल से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं| रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रात दोनों गायब हो गए थे| बाद में जब दोनों को ढूंढा गया तो कोलकाता के एक होटल में मिले| इन सब के बाद हिमांशु और देविका के रिश्ते में दरार आ गई| बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई और वो पति के पास वापस आईं| उनके निधन तक साथ ही रहीं| बाद में उन्होंने रूसी चित्रकार स्वेतोस्लाब रोरिक से शादी की|

You cannot copy content of this page