Google Analytics —— Meta Pixel

440 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में, नेताओं और अफसरों ने नए जोड़ों को दिया आर्शीवाद

Screenshot_2024-03-11-15-47-41-1

सरगुजा। जिले के पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 440 युवक- युक्तियां का विवाह करवाया गया। दरअसल इस योजना की शुरुआत मौजूदा भाजपा सरकार ने 2005 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गरीब तबके के परिवारों के लिए सहारा बनकर सरकार ने हजारों-लाखों शादियां करवाया गया। इस क्रम में आज पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले के 440 युवक-युवतियों का विवाह करवाया गया।

इस दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज जिले के कलेक्टर विलास भोस्कर सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस शादी में नवदम्पति जोड़ों के परिवार भी शामिल हुए। जहां नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया गया साथ ही सरकार के द्वारा नव दंपतियों को सहायता राशि के तौर पर 50 हजार सरकार के द्वारा दिया जा रहा है तो वही आने वाले समय में और बढ़ाने की बात भी कही है।