अनिल अंबानी के बदलने वाले हैं दिन, सरकार से हुई 40000000000 की डील!

शेयर करें
मुंबई| महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई मेट्रो वन में अनिल अंबानी की कंपनी की हिस्सेदारी की डील को मंजूरी दे दी है| राज्य के मंत्रिमंडल ने यह मंजूरी इसी सप्ताह दी| इसके बाद अब मुंबई मेट्रो वन में अनिल अंबानी की हिस्सेदारी बिकने का रास्ता साफ हो गया है|
मुंबई मेट्रो वन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप प्रोजेक्ट है| मुंबई मेट्रो वन में सरकारी हिस्सेदारी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी एमएमआरडीए के माध्यम से है| एमएमआरडीए के पास मुंबई मेट्रो वन में 26 फीसदी हिस्सेदारी है| अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड भी मुंबई मेट्रो वन में पार्टनर है| रिलायंस इंफ्रा के पास मुंबई मेट्रो वन की 74 फीसदी हिस्सेदारी है| अब इस हिस्सेदारी को भी सरकार खरीदने वाली है|
महाराष्ट्र कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मुंबई मेट्रो वन पूरी तरह से सरकारी प्रोजेक्ट हो जाएगा| प्रोजेक्ट में अनिल अंबानी की कंपनी की हिस्सेदारी की वैल्यू 4000 करोड़ रुपए आंकी गई है| ​अनिल अंबानी को काफी मदद मिलेगी|
मुंबई मेट्रो वन मुंबई का पहला मेट्रो प्रोजेक्ट है| इस प्रोजेक्ट को बीओटी मॉडल पर 2007 में शुरू किया गया| इसका ऑपरेशन मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी करती है, जो एमएमआरडीए और रिलायंस इंफ्रा का ज्वाइंट वेंचर है|
मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड में अनिल अंबानी की कंपनी की हिस्सेदारी की वैल्यू एक पैनल रिपोर्ट में तैयार की गई| रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर जॉनी जोसेफ की अगुवाई वाले पैनल ने वैल्यू निकालने के लिए डिस्काउंटेड कैश फ्लो मॉडल का इस्तेमाल किया| जैसा कि हम आपको बताया कि अनिल अंबानी की हिस्सेदारी 74 फीसदी थी| इस तरह अनिल अंबानी के 74 फीसदी हिस्से की वैल्यू 4000 करोड़ रुपये निकाली गई, जिसे महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में मंजूरी दे दी|
अनिल अंबानी मौजूदा समय में कर्ज में डूबे हुए हैं| उनकी कई कंपनियां लगातार बिक रही हैं, जिससे मिलने वाले पैसों वह अपना कर्ज उतार रहे हैं| 4 हजार करोड़ रुपए की ये डील अनिल अंबानी को काफी राहत देगी|

You cannot copy content of this page