टीना अंबानी की बहू कृशा शाह हैं बेहद खूबसूरत, आइए जानते हैं …क्या करती हैं कृशा शाह

शेयर करें

मुंबई| अनिल और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल की वाइफ कृषा शाह (krisha Shah) किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। बता दें कि जय और कृषा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। आइए जानते हैं कृशा शाह के बारे में …

कृशा शाह सामाजिक कार्यकर्ता और एंटरप्रेन्योर हैं। कृशा शाह मुंबई में ही पली बढ़ी हैं। बता दें कि पढ़ाई पूरी करने के बाद कृषा यूके की किसी कंपनी के लिए काम कर रही थीं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वापस भारत आकर काम करने का फैसला लिया। कृशा शाह ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स स्कूल से पढ़ाई की है।

महामारी के दौरान कृशा शा ने ‘#Lovenotfear’ नाम से एक मानसिक स्वास्थ्य अभियान की भी शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत उन्होंने कोविड से प्रभावित लोगों को सहायता की।

कृशा शाह के पिता का नाम निकुंज और मां का नाम नीलम शाह है। उनकी मां पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। कृशा अपने भाई मिशाल की खुद की कंपनी देखते हैं, जिसका नाम डिस्को है। वहीं, उनकी बहन की बात करें, तो वो नृति शाह ब्यूटी और फूड ब्लॉगर हैं।

कृशा शाह लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वो काफी पर्सनल लाइफ जीती हैं और उनके पूरे परिवार के साथ एंजॉय करना पसंद करती हैं।

टीना अंबानी और कृशा शाह का रिश्ता बहुत खास है। बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर छुट्टियों तो इंजॉय करने तक, दोनों सास-बहू के अक्सर एक साथ देखा जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

You cannot copy content of this page