तकरीबन 28 फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी है ये बच्ची, फिर भी करती हैं इंडस्ट्री पर राज, पहचाना आपने??

शेयर करें

मुंबई| बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर जगह बनाने वाली निमरत कौर  का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था| एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं| दिल्ली की रहने वाली निमरत ने अपनी एक्टिंग के दम पर ही इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है| वो हर बार अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना लेती हैं| फिर वो चाहे दसवी को या द लंचबॉक्स हर फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई है| निमरत फिल्में चुनने के मामले में बहुत सोच समझकर फैसला लेती हैं जिसकी वजह से वो 1,2 नहीं बल्कि 27-28 फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं| आइए आपको उनके बर्थडे पर कुछ अनसुने किस्से बताते हैं|

निमरत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी| उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही दिल्ली के लोकल थिएटर में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था| पढ़ाई के बाद वो मुंबई चली गईं और वहां भी थिएटर करने लगीं| इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था| फिल्मों में एंट्री करने से पहले निमरत ने कई एल्बम और एड में काम किया था| उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इंग्लिश फिल्म वन नाइट विद द किंग से की थी| उसके बाद उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म पेडलर में काम मिल गया और उनकी बॉलीवुड में एंट्री हो गई|

रिपोर्ट्स की माने तो निमरत अच्छी फिल्मों की तलाश में हमेशा रही हैं| इसी वजह से उन्होंने 27-28 फिल्मों को रिजेक्ट किया है| निमरत की द लंचबॉक्स में बहुत तारीफ हुई थी| इस फिल्म में उन्होंने इरफान खान के साथ काम किया था| फिल्मों के साथ निमरत ने अमेरिकन टीवी सीरीज होमलैंड में भी काम किया है|

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page